जिला जज विनोद शर्मा ने बताया नशे से दूर रहने का मार्ग, जेलर पांडे जी ने किया ब्रह्माकुमारी परिवार का सम्मान।
जिला जेल शिवपुरी में ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशामुक्ति एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शिवपुरी। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र शिवपुरी द्वारा जिला जेल शिवपुरी में एक प्रेरणादायक नशामुक्ति एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला जेल प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान जेलर श्री पांडे जी ने ब्रह्माकुमारीज परिवार से पहुंचे सभी भाई-बहनों का सम्मान करते हुए उनके समाजहित में किए जा रहे आध्यात्मिक एवं नैतिक जागरूकता कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर जिला जज विनोद शर्मा जी (इंदौर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जेल में निरुद्ध कैदी भाइयों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर नशे से दूर रहने के प्रभावी उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित कैदी भाइयों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई तथा परमपिता परमात्मा की स्मृति और राजयोग ध्यान का अभ्यास कराकर मानसिक शांति एवं आत्मबल बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शिवपुरी सेवा केंद्र से बीके पूजा, बीके रेनू, बीके बलराम भाई, बीके भानू भाई, बीके ओम भाई एवं शिवपुरी केंद्र संचालिका बीके शबनम बहन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने आध्यात्मिक मूल्यों, सकारात्मक जीवनशैली और नशामुक्त समाज निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने समाज को नशामुक्त बनाने तथा आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
#Shivpuri #BrahmaKumaris #NashaMukti #DistrictJailShivpuri #SpiritualAwakening #Rajyoga #ShivpuriNews #PositiveLife #BKShabnam #BKPooja #BKRenu #NashaMuktBharat #NewsSamayKhabar #MadhyaPradesh #SocialAwareness #JailReform #SpiritualProgram #BKShivpuri #GoodNews #MotivationForLife



