प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ फिलैटेलिक प्रदर्शनी का उद्घाटन



नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ फिलैटेलिक प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम संग्रहालय के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें डाक टिकटों के माध्यम से भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया।

इस दौरान फिलैटली संग्रहालय का अवलोकन करते हुए देश के इतिहास, संस्कृति और विविधता को करीब से समझने का अवसर मिला। साथ ही फिलैटेलिस्ट्स और स्टैम्प डिज़ाइनर्स के साथ संवाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

India Post ने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में भी यह संस्था अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देती रहेगी।

इस अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के पावन दिन पर संविधान के प्रति निष्ठा और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी पुनः दोहराया गया।
Uploaded Image Uploaded Image

Post a Comment

Previous Post Next Post