शिवपुरी|जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सोमवार को ग्वालियर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री एवं कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत ग्राम बडागांव विकासखंड शिवपुरी के चयनित बायो इनपुट रिर्साेस सेन्टर (बीआरसी) का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान आयुक्त श्री खत्री द्वारा बीजामृत, जीवामृत एवं नीमास्त्र आदि के बनाने तथा उपयोग की विधि के संबंध में कृषक महिम भारद्वाज से विस्तृत चर्चा की। साथ ही अन्य उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा योजना अंतगर्त कलस्टरों में चयनित कृषि सखियों से भी जिले में प्राकृतिक खेती अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक कृषि आर एस शाक्यवार, उप संचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) पान सिंह करोरिया, उप संचालक पशुपालन एल.आर.शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार सिद्वार्थ शर्मा, श्रीमती डॉ.किरण रावत प्रभारी उप परियोजना संचालक आत्मा, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री गोयल के साथ ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक आत्मा रघुवीर सिंह यादव, पूरन सिंह चौहान बदरवास एवं मुकेश कुमार गर्ग कोलारस उपस्थित रहे।