शिवपुरी - हर महीने की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को दुर्गा मठ, शिवपुरी में आयोजित होने वाली साहित्यिक संगोष्ठी विधिवत रूप से गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। संगोष्ठी में शहर के प्रतिष्ठित लेखक, कवि एवं साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक एवं शायर महेंद्र अग्रवाल, इशरत ग्वालियरी, राजकुमार चौहान, राकेश सिंह राकेश(आकाशवाणी), राम अवतार मौर्य साहब, कल्पना सिनोरिया , उर्वशी शर्माजी, डा. संजय शाक्य याकूब साबिर, निर्मल हरि, विनय प्रकाश नीरव, वसंत श्रीवास्तव ,राधेश्याम सोनी,विपिन कोठरी, दैनिक श्रमसाधना समाचार पत्र के सहायक संपादक जसमन सिंह मौर्य सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं का वाचन किया।
संगोष्ठी के दौरान ग़ज़ल, गीत एवं कविताओं की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। रचनाओं में सामाजिक सरोकार, समकालीन यथार्थ, प्रेम, संवेदना और मानवीय मूल्यों की स्पष्ट झलक देखने को मिली। उपस्थित श्रोताओं ने तालियों के साथ रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की संगोष्ठियां स्थानीय साहित्य को सशक्त मंच प्रदान करने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी साहित्यकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया गया।
- मो.याकूब साबिर
सचिव, बज्मे उर्दू ईकाई शिवपुरी