महादेव शीर्षक कार्यक्रम हेतु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

महादेव मंदिर, नरवर (रेस्ट हाउस के पीछे

शिवपुरी| कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा श्री चौदह महादेव मंदिर, नरवर (रेस्ट हाउस के पीछे) में आयोजित होने वाले “महादेव” शीर्षक कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद नरवर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उक्त कार्यक्रम के लिए पूर्व में नामित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नरवर के स्थान पर यह नियुक्ति की गई है। सहायक नोडल अधिकारी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा एवं नोडल अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post