समग्र ई-केवाईसी अनिवार्य, नागरिक जल्द कराएं आधार लिंकिंग

समग्र ई-केवाईसी 

समग्र ई-केवाईसी 

शिवपुरी| समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु समग्र ई-केवाईसी (समग्र आईडी को आधार से लिंक करना) अनिवार्य है।

नागरिक अपने नजदीकी ऑनलाइन सेंटर/सीएससी सेंटर पर जाकर समग्र ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इच्छुक नागरिक स्वयं भी samagra.gov.in पोर्टल पर आधार ई-केवाईसी के माध्यम से अपनी समग्र आईडी को आधार से लिंक कर सकते हैं।

समग्र ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा तथा योजना संबंधी आवेदन भी नहीं किए जा सकेंगे। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे शीघ्र ही समग्र ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post