![]() |
| सर्वोत्तम किसान पुरस्कार |
शिवपुरी| किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए पशुपालन श्रेणी में सर्वोत्तम किसान पुरस्कार हेतु चयनित किसान दुर्जन सिंह यादव, ग्राम वहादुरा रामगढ़, विकासखंड बदरवास को विधायक कोलारस महेंद्र सिंह यादव द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
![]() |
| सर्वोत्तम किसान पुरस्कार |
प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर कृषि विभाग के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक पूरन सिंह चौहान, विकासखंड बदरवास के अन्य किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह सम्मान अन्य किसानों को प्रेरित करने के साथ उनकी आय वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा।
Tags:
शिवपुरी

