वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल व वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूक

मंगलम संस्था शिवपुरी

शिवपुरी|शिवपुरी में जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशन में आज सामाजिक संस्था मंगलम शिवपुरी द्वारा डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन वृद्धाश्रम, अस्पताल चौराहा शिवपुरी में किया गया। भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के अंतर्गत वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को डिजिटल तकनीक एवं वित्तीय लेन-देन संबंधी सावधानियां की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post