![]() |
| हीरो मोटोकॉर्प कैंपस चयन 17 फरवरी 2026 शासकीय आईटीआई शिवपुरी भर्ती पोस्टर |
शिवपुरी| विश्व की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (हरिद्वार, उत्तराखंड प्लांट) द्वारा 17 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 9:30 बजे शासकीय आईटीआई, शिवपुरी में कैंपस सिलेक्शन टेस्ट/इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
संस्था के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के पास 10वीं एवं आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी वर्ष 2023, 2024 या 2025 में आईटीआई पास होना चाहिए तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
पुरुष अभ्यर्थी फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में आवेदन कर सकते हैं। वहीं महिला अभ्यर्थी फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, पेंटर, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, आरएसी, वायरमैन, पीपीओ, शीट मेटल, मैकेनिक एग्रीकल्चर, मैकेनिक एयर कंडीशनिंग एवं कोपा ट्रेड के लिए पात्र होंगी।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से कैंटीन, यूनिफॉर्म/शूज, मेडिकल इंश्योरेंस सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। वेतन संरचना के अनुसार मासिक सीटीसी ₹24,933 रहेगी, जबकि पीएफ एवं ईएसआई सहित इन-हैंड वेतन ₹17,247 होगा। प्रशिक्षुओं को लगभग ₹18,760 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। फ्रेशर्स के लिए प्रारंभ में एक वर्ष की निश्चित अवधि का अनुबंध लागू रहेगा।
