महाशिवरात्रि पर्व पर जिले में “महादेव पर्व” का आयोजन 15 फरवरी को

 


महाशिवरात्रि पर्व पर शिवपुरी जिले में “महादेव पर्व” का आयोजन

शिवपुरी|महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जिले में इस वर्ष 15 फरवरी 2026 को “महादेव” शीर्षक से पर्व आयोजन किए जाने हेतु दो स्थलों का चयन किया गया है। चयनित स्थलों में श्री हरिहर सिद्धेश्वर प्रेम मंदिर, शिवपुरी तथा श्री चौदह महादेव मंदिर, नरवर (नरवर रेस्ट हाउस के पीछे) शामिल हैं।

इस अवसर पर भगवान शिव से संबंधित पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्रचलित आख्यानों एवं जनश्रुतियों को प्रस्तुत किया जाएगा, जो जनमानस में आस्था एवं विश्वास के रूप में स्थापित हैं। संस्कृति संचालनालय द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की गरिमा के अनुरूप धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रमों की संकल्पना तैयार की जाती है। इन आयोजनों के माध्यम से स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं, मान्यताओं, पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहरों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है। जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से इन आयोजनों की सफलता एवं उत्कृष्टता सुनिश्चित होती है।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। शिवपुरी स्थित मंदिर के लिए अपर कलेक्टर शिवपुरी को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत शिवपुरी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं नरवर स्थित मंदिर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नरवर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post