विकासखण्ड करैरा विकास यात्रा , आज विकास यात्रा में खेल मैदान सहित बायपास मार्ग की मिली सौगात

 



शिवपुरी| शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने, उनकी जानकारी देने एवं ग्राम जनपद एवं नगरों का विकास करने के उद्देश्य से संपूर्ण जिले में विकास यात्रा संचालित की जा रही है। करैरा विकासखण्ड में ग्वारहवें दिन विकास यात्रा नरवर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर से प्रारंभ की गई। यह विकास यात्रा रामनगर, ग्राम पंचायत झंडा, बेरखेड़ा, फतेहपुर, सिलरा, रमगड़ा होते हुए करही पहुंची।



विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत झंडा में कैबिनेट मंत्री दर्जा जसवंत जाटव ने ग्रामवासियों एवं सरपंच श्रीमती भागवती भजन सिंह की मांग पर खेल मैदान बनाए जाने तथा बाईपास रोड की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के लिए तत्काल एक हेक्टर भूमि आवंटित की जाए। बाईपास रोड के लिए उन्होंने सरपंच से कहा कि कल से ही कार्य प्रारंभ करें, यह बहुत आवश्यक कार्य है। ग्राम के बीच की सड़कें बहुत सकरी हो गई हैं इसलिए बाईपास बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा रमेश खटीक ने भी अपने संबोधन में कहा कि बैठक व्यवस्था में सबसे पहले हितग्राहियों को स्थान दिया जाए। उन्होंने भी शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विकास यात्रा में अनेक हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार खटीक, जनपद सदस्य वर्षा रावत, दिनेश बंशकार, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, सरपंच भागवती भजन सिंह, शिव सिंह यादव, रमाकांत भार्गव, भाजपा नेत्री सीमा गौड़, धीरज रावत, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एसडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला, तहसीलदार विजय शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रह्मेंद्र गुप्ता, परियोजना अधिकारी रवीरमन पाराशर, बीआरसी प्रदीप अवस्थी, शेर सिंह, पीडी कोली, सचिव दरयाब सिंह, उपेंद्र सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post