शिवपुरी- ‘भारत पर्व’ के तहत हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों ने बाँधा समां, जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

‘भारत पर्व’ शिवपुरी


‘भारत पर्व’ शिवपुरी

शिवपुरी| गौरवशाली गणतंत्र दिवस की संध्या पर “भारत पर्व” का आयोजन किया गया। लोकतंत्र का लोकपर्व भारत पर्व कार्यक्रम गांधी पार्क मानस भवन में आयोजित हुआ। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस आयोजन में देशभक्ति के तराने गूँजे, वहीं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत लोकनृत्य की प्रस्तुति भी जाने-माने लोक कलाकारों ने दी। कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसमें दिव्यांश, अंशिका जैन, अंकिता द्वारा ग्रुप डांस ‘‘सुनो गौर से दुनिया वालों’’, नवीन सिनौरिया द्वारा ‘‘संदेशें आते है’’, आकृति तोमर, रौनक शर्मा, अनमोल भार्गव द्वारा नृत्य पर अपनी प्रस्तुत दी। 






सूबेदार भानू प्रताप सिंह द्वारा ‘‘मेरा मुल्क मेरा देश’’, श्रद्धा द्वारा ‘‘सलाम उन शहीदी’’, प्रशांत शाक्य ने बांसुरी एवं नैन्सी, साहिल, रितिका कुशवाह, दीक्षा, दिव्या कुशवाह द्वारा ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी गयी। आशीष जैन एवं संगीता श्रीवास्तव द्वारा गीत, हर्षिता गोस्वामी, विष्णु राठौर, रागिनी रजक एवं कांची रजक द्वारा डांस की प्रस्तुति दी गई। यह आयोजन स्वराज संस्थान संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया।




भारत पर्व की प्रस्तुतियों के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सीईओ श्री उमराव मरावी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं शहर के आमजन उपस्थित थे। जिन्होंने दर्शक के रूप में कार्यक्रम का आनंद लिया।

भारत पर्व के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी


 गणतंत्र दिवस की संध्या पर मानस भवन में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को दर्शाया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमराव मरावी सहित जिले के अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भारत पर्व कार्यक्रम देखने के लिए आने वाले शहर के नागरिकों ने भी प्रदर्शनी देखी और शासन की योजनाओं को जाना। स्वराज संस्थान एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से यह प्रदर्शनी लगाई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post