VIDEO: अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के पैतृक गांव पहुँची , बी.पी.एम जय हिंद मिशन की मशाल यात्रा, 93वीं पुण्यतिथि मनाई



 मुरैना जिले में धूमधाम से मनाई गई


शिवपुरी से वरिष्ठ जेलर विजय सिंह मौर्य के नेतृत्व में बी.पी.एम जय हिंद मिशन के एक सैकड़ा साथियों के साथ पँहुचकर  कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने डाईट परिसर मुरैना में प्रातः 8.30 बजे  ध्वजारोहण कर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद मशाल यात्रा न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिस्मिल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद शहीद संग्रहालय पहुंची। 




जहां कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने  ध्वजारोहण किया एवं पुष्प अर्पित किये। जिला पुलिस बल की टुकडि़यों ने गार्ड  ऑफ ऑर्नर के बाद तोप की सलामी दी। 



इसके बाद  कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने यात्रा में शिवपुरी से आये बी.पी.एम जय हिंद मिशन के सदस्यों में  वरिष्ठ जेलर विजय सिंह मौर्य  राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.एम जय हिंद मिशन ,उपाध्यक्ष आदित्य शिवपुरी, सचिव दुर्गेश गुप्ता,रैली प्रभारी लल्ला कुशवाह, तोप चालक गणेश झा, रामलखन धाकड़,  एवम अन्य साथियों को   शॉल श्रीफल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।   इसके बाद शहीद संग्रहालय से अम्बाह के लिये रवाना हुई। 






यात्रा में एसडीएम मुरैना श्री आरएस बाकना, नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता, जिला समन्वयक श्री मुन्ना सिंह तोमर, बीआरसी, श्री विशेन्द्र पाल सिंह जादौन,  मुरैना से  वेटनर्स इंडिया के मनोज शिवहरे ,  पुरातत्व से श्री अशोक शर्मा, एक विशेष दल मशाल यात्रा के लिये शिवपुरी से आये सदस्य, समाजसेवी  सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

 

मशाल यात्रा मुरैना से होती हुई बड़ोखर, बड़ागांव, अम्बाह से आगे बढ़कर अमर शहीद के पैतृक गांव बरबाई पहुंची। स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा पं. शहीद बिस्मिल के स्वजन, शहीद सैनिकों के स्वजनों और समाज सेवियों  की मशाल यात्रा का एक दर्जन से अधिक जगहों पर स्वागत होने के बाद बरवाई गांव पहुंची। जहां बिस्मिल पार्क में दिमनी विधायक रविंद्र सिंह तोमर, एडीएम उमेश शुक्ला, एसडीएम राजीव समाधिया ने स्वागत किया। 


बिस्मिल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शिवपुरी तात्या टोपे परिवार से आए परिजनों का अभिनंदन अधिकारियों ने किया। वहीं पुष्प वर्षा के लिए आई तोप से 21 तोपों की पुष्प वर्षा कर सलामी दी गई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पं. रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां जैसे अनेक वीरों ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का योगदान देकर हमें आजादी को विरासत के रूप में सौंपा है। जिसे हमें सुरक्षित रखना है और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है।


 शहीदों की पुण्यतिथि और जयंती हमें उनके कार्य और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर दो दर्जन शहीद सैनिक स्वजनों का, भूतपूर्व सैनिकों का और शिवपुरी से पधारे समाजसेवियों वरिष्ठ जेलर विजय सिंह मौर्य , बेटर्न्स इंडिया के आदित्य शिवपुरी , मुरैना से मनोज शिवहरे , दुर्गेश गुप्ता, हनुमान तिवारी (श्योपुर) इत्यादि का  दिमनी विधायक रविन्द्र सिंह तोमर  ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।


VIDEO- 


Post a Comment

Previous Post Next Post