भाजपा के नरेन्द्र सिंघल(बबलू) बने व्यापारी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य*

*भाजपा के नरेन्द्र सिंघल(बबलू) बने व्यापारी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य*

शिवपुरी-भाजपा पार्टी में बीते लंबे समय से लगनशील ओर कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भाजपा नेता नरेन्द्र सिंघल(बबलू)को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ कल्याण अग्रवाल द्वारा व्यापारी प्रकोष्ठ को अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया है। यह मनोनयन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत एवं जिलाध्यक्ष शिवपुरी सुशील रघुवंशी की अनुशंसा पर किया गया है। भाजपा में व्यापारी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर भाजपा नेता नरेन्द्र सिंघल बबलू ने भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता व संगठन के प्रति आभार ज्ञापित किया और भरोसा दिलाया कि वह दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन कर व्यापारी प्रकोष्ठ और अधिक मजबूती के साथ सशक्त बनाऐंगें। भाजपा नेता नरेन्द्र सिंघल के व्यापारी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर उन्हें बधाई देने वालों में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भरत अग्रवाल नारियल वाले, व्यापारी प्रकोष्ठ के शिवपुरी प्रभारी आजाद जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह कुशवाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धनपाल सिंह यादव, डॉ.अजय खेमरिया, ओमी जैन, दामोदरदास गोयल, रमेश खण्डेलवाल, हरिओम नरवरिया, मोहन बंसल, जगदीश खण्डेलवाल, यशवंत जैन, हरिओम राठौर, उमाशंकर गुप्ता, गोपालकृष्ण गुप्ता, अमित खण्डेलवाल मोनू, कपिल मिश्रा,  सतीशचंद गुप्ता खोड़, जितेन्द्र जैन बल्ले नरवर, गोपाल अग्रवाल करैरा, मुकेश गोयल, दिलीप सिंघल करैरा, अभिषेक शर्मा, बृजेश अग्रवाल, केसरीचंद बिंदल कोलारस, कमलेश कंथरिया दिनारा, हाकिम सिंह बैराढ़, विनोद बंसल बदरवास, कमल गुप्ता, कमल राठौर, नेमीचंद जैन, घनश्यामदास भसीन, पी.सी.गोयल, शुभम गोयल, वीरेन्द्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, जयकुमार जैन, देवेन्द्र बंसल, गोपिन्द्र अग्रवाल, भानुप्रकाश जैन आदि सहित अन्य वरिष्ठ नेता व समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post