शिवपुरी । आज भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा ने सुबह अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की थी। उसी के कुछ समय बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने जिले की कार्यकारिणी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव व युवा मोर्चा जिला प्रभारी विनय जैन के निर्देशन में जारी की। जिसमे डॉ. सतीश भार्गव बैराड को भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवपुरी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसमे उनके मित्रगणों किशोर जैमिनी , संतोष शर्मा , पुष्पेंद्र भार्गव , राजेश भार्गव , योगेंद्र दुबे , विक्की मंगल,हेमंत भार्गव , आशुतोष जैमिनी आदि ने दी बधाई !

