भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की भरत अग्रवाल ने बनाई नई टीम, कई युवा व्यापारी को दिया मौका

 

 

शिवपुरी। शिवपुरी भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भरत अग्रवाल ने अपनी नई टीम की घोषण कर दी है। इस टीम में नए व युवा व्यापारियों को मौका दिया गया है। जो भाजपा की रीति नीति से व्यापारियों को अवगत कराएंगे। इसके अलावा व्यापारी जगत में भाजपा के जनाधार को बढ़ाने का काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सांसद, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याणचन्द्र अग्रवाल, शिवपुरी जिले के संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील रघुवंशी की सहमति से भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भरत अग्रवाल (नारियल वाले) द्वारा भाजपा पार्टी को मजबूत बनाने एवं व्यापारी प्रकोष्ठ को संगठित करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का गठन किया है इस नवीन कार्यकारिणी में संपूर्ण जिले के व्यापारियों को स्थान देकर उन्हें व्यापारी प्रकोष्ठ में पदीय दायित्व दिया गया है। भाजपा कार्यालय मंत्री देवेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसमें जिला सह संयोजक पद पर अमित खण्डेलवाल उर्फ मोनू, कपिल मिश्रा, हाकिम सेन बैराढ़, सतीशचन्द्र गुप्ता खोड़, जिनेन्द्र जैन बल्लो भैया नरवर, गोपालदास पाल करैरा को शामिल किया गया है जबकि जिला कार्यकारिणी सदस्यों में उमाशंकर गुप्ता बदरवास-पिछोर, मुकेश गोयल पुरानी शिवपुरी, दिलीप सिंघल करैरा, अभिषेक शर्मा मंशापूर्ण शिवपुरी, बृजेश अग्रवाल (एमएलए) शिवपुरी, केशरीचन्द्र बिंदल कोलारस, कमलेश कंथरिया दिनारा, विनोद बंसल बदरवास, कमल गुप्ता (रेडीमेड) व कमल राठौर जिला शिवपुरी को शामिल किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों में नेमीचंद्र जैन करैरा वाले, घनश्याम दास भसीन, दामोदर गोयल, पी.सी.गोयल (पीपी संस), यशवंत जैन (गुगलिया) को शामिल किया गया है। इस नवीन जिला संयोजक प्रकोष्ठ के नवीन पदाधिकारियों व सदसयों का संपूर्ण जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने बधाईयां दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post