पत्नी को दागता था सिगरेट से , दूसरी महिला से थे सम्बन्ध


इंदौर। रुस्तम का बगीचा में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसका पति विवाद के चलते सिगरेट से शरीर दागता है। उसने जहर देकर मारने का प्रयास भी किया।
पुलिस के मुताबिक मोना उर्फ मोनिका की शिकायत पर पति देवेन्द्र डांगे पर केस दर्ज किया गया है। मोना व डांगे का विवाह 2009 में हुआ था। दोनों के बीच शादी के बाद से ही अनबन शुरू हो गई। यहां तक कि उनके बीच मारपीट तक होने लगी।
मोना को जहर के कारण 9 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां वह चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। मोना का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से संबंध है। उसी के कारण घर में विवाद होता है।
मोना के शरीर पर कई दाग हैं। जिसके बारे में बताया कि पति विवाद के दौरान उसका शरीर सिगरेट से दागता रहता है। 9 सितंबर को उसने जहर नहीं पिया पति ने जबर्दस्ती जहर पिलाकर मारने का प्रयास किया था 

Post a Comment

Previous Post Next Post