बीना शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष घोषित , कार्यकर्ताओ ने दी बधाई





 शिवपुरी -भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष लता एलकर ने रविवार को 28 जिलाें में मोर्चा की जिलाध्यक्ष घोषणा कर दी है। इनमें  शिवपुरी में बीना शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओ नगर मंत्री हरिओम राठौर , पूर्व विधायक ओम प्रकाश खटीक,   पार्षद हरिओम नरवरिया, (काका) नगर अध्यक्ष भानु दुबे ,अमित भार्गव,राकेश जैन,  अजय अग्रवाल (अज्जु),  मदन शेजबलकर, अरुण पंडित  दीपेश फडनिस आदि  ,भाजपा के  नगर  मंडल द्वारा  स्वागत किया गया श्रीमती बिना शर्मा को पुष्प भेट कर बधाई दी 
इसी क्रम में दतिया में किरण गुप्ता और  जबलपुर में अश्विनी परांजपे, बालाघाट में अनुपमा नेताम, छिंदवाड़ा- में प्रीति बिसेन, कटनी में भावना सिंह, सिवनी में गोमती ठाकुर, डिंडोरी में सपना जैन, बड़वानी में अंजना पटेल को जिले की कमान दी गई है। इसी तरह इंदौर में पदमा भोजे, सागर में प्रीति नायक जैन, पन्ना में आशा गुप्ता, देवास में माया पटेल, सतना में किरण सेन, टीकमगढ़ में सुशीला राजपूत को महिला मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 


उधर बैतूल में रेखा शिवहरे, हरदा में दुर्गारानी मौर्य, अनूपपुर- सुनीता सिंह, उमरिया में रानी शुक्ला, रीवा में मनीषा पाठक, आगर में इंद्रा गर्ग, शाजापुर में बीना माहेश्वरी, नीमच में मीना जायसवाल, उज्जैन ग्रामीण में साधना जैन, दमोह में प्रतिभा तिवारी, छतरपुर में द्रोपदी कुशवाहा, खरगोन में धनलक्ष्मी शर्मा एवं धार में सुषमा पाठक को मोर्चे की जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post