गुंडाराज व भ्रष्टाचार बने अखिलेश सरकार की पहचान: भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज अखिलेश सरकार की पहचान बन गए हैं। यहां भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कानपुर में अवैध तौर पर इमारत का निर्माण चल रहा था। उसके ढहने से सात लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।

यादव ने कहाकि पिछले पांच वषरें में सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से खूब अवैध कब्जे हुए हैं और सरकार आंख मूंद कर बैठी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, लेकिन इसके दोषी सपा नेता महताब आलम को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post