ओशो निर्वाण दिवस पर आज 19 जनवरी को विशेष ध्यान साधना,ओशो पर बनी फिल्म "रिबिलियस फ्लावर" का प्रदर्शन

शिवपुरी 18 जनवरी।
स्थानीय ग्वालियर वायपास पर स्तिथ ओशो ध्यान केंद्र में आज 19जनवरी को सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक "ओशो निर्वाण दिवस "पर जिले भर के ओशो प्रेमियो द्वारा विशेष ध्यान साधना प्रवचन किये जावेंगे।

                   ओशो ध्यान केंद्र के संचालक स्वामी प्रेम प्रकाश(प्रकाश सिलोरिया) ओशो परिवार के स्वामी प्रेम कृष्ण (राजेंद्र जैन),स्वामी चैतन उन्मेश(गोपी जी), स्वामी कृष्ण आनंद (भुपेेन्द्र विकल), माँ ध्यान पल्लवा(हरजीत विरमानी),माँ दीपा(दीपा जैन), स्वामी चिदानंद(सुधीर सिंघल), इत्यादि ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समस्त ओशो प्रेमियो को संध्या 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक"ध्यान साधना" सामूहिक करने व सद्गुरु ओशो (आचार्य रजनीश) के प्रवचन सुनने केे लिए आमंत्रित किया है।इस अवसर पर ओशो पर बनी फिल्म "रिबिलियस फ्लावर" का प्रदर्शन भी किया जावेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post