राजनीति में विश्वास का दूसरा नाम हैं,अटल जी

भाजपा नगर मंडल ने मनाया अटल बिहारी का जन्म दिवस 




शिवपुरी-
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन रविवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा कोठी नंबर एक में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री ओमप्रकाश शर्म गुरू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा,पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, नरेन्द्र बिरथरे, सुरेन्द्र शर्मा, मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल के महामंत्री हरिओम राठौर द्वारा किया गया। 

अटल बिहरी के जन्मदिन पर भाजपा नगर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि अटल जी के एनडीए सरकार के कार्यकाल को पूरा देश स्वर्णिम युग के रूप में याद करता है। अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को प्रतिष्ठा दिलाई। मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए अशोक खण्डेलवाल ने कहा कि वे भारतीय राजनीति की परिभाषा है, वे भारत के राष्ट्रीय नेतृत्व के मानक रहे हैं।अटल जी राजनीति में विश्वास का दूसरा नाम हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री ने एक नारा दिया था। जय जवान, जय किसान, अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने इसके आगे एक शब्द और जोड़ा जय विज्ञान, जय जवान, जय किसान। 

इस अवसर पर हरिओम राठौर, विजय खन्ना, विक्की भदौरिया,संदीप भार्गव, अजीत ठाकुर,जसवंत ठाकुर, बृजेश अग्रवाल, मदन शेजवार, धनीराम रावत, राजकुमार शर्मा, अजय अग्रवाल,अशोक शिवहरे, अशोक त्यागी, तेजमल सांखला, हिमांशु अग्रवाल, लक्ष्मी जाटव,मथुरा प्रजापति, नीरज खटीक, शिवम दुबे, सुरेन्द्र रजक आदि लोग उपस्थित थे। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता। 

Post a Comment

Previous Post Next Post