शिवपुरी में होगा अनोखा और भव्य विवाह, वृंदावन की आध्यात्मिक परंपरा के साथ सजेगा मांगलिक आयोजन

 


26 नवंबर को निकलेगी बारात, वृंदावन फार्म में संपन्न होंगे विवाह संस्कार; भव्य भजन संध्या और स्वरुचि भोज का भी होगा आयोजन


शिवपुरी। शहर में 26 नवंबर, गुरुवार को एक अनूठा एवं भव्य विवाह समारोह आयोजित होने जा रहा है। अपनी विशिष्ट धार्मिक एवं आध्यात्मिक छटा के चलते यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। विवाह को लेकर सिंधल परिवार में उत्साह और उल्लास का माहौल है। आमंत्रण पत्र में इस पावन अवसर को गंगा-सिंधु के संगम सदृश बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्नेह-संदीप के लाडले आयुष्मान उत्सव कृष्ण कश्यप का विवाह वृंदावन निवासी श्री नीलमणि दास जी महाराज की लाडली आयुष्मती निकुंजया के साथ संपन्न होगा। इस मांगलिक आयोजन में धार्मिक परंपराओं, वैदिक संस्कारों और भक्ति संगीत का विशेष समावेश देखने को मिलेगा।

विवाह समारोह की शुरुआत 26 नवंबर को सुबह 9 बजे बारात प्रस्थान के साथ होगी। बारात धर्मशाला रोड स्थित निज निवास से खेड़ापति हनुमान मंदिर, झांसी रोड के लिए रवाना होगी। इसके बाद शाम 4 बजे टीका एवं पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होंगे।

विवाह का मुख्य आयोजन कृष्णी मंडपम, वृंदावन फार्म, पिपरसमा रोड, शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। नववधू के आगमन के उपलक्ष्य में शाम 6 बजे से भव्य भजन संध्या एवं स्वरुचि भोज का आयोजन रखा गया है।

सिंघल परिवार ने इस पावन एवं आनंदमयी अवसर पर नवदंपति को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।

धार्मिक आस्था, पारिवारिक उल्लास और वृंदावन की भक्ति परंपरा से सराबोर यह विवाह समारोह शिवपुरी में विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post