*SF 18वीं वाहिनी चंदनपुरा में राम बगिया एक्यूप्रेशर पार्क में हुआ वृक्षारोपण*
शिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SF 18वीं वाहिनी चंदनपुरा, शिवपुरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बटालियन के उपनिरीक्षक सेनानी आलोक सिंह ने राम बगिया एक्यूप्रेशर पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण की नींव भी तैयार करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर बटालियन के क्वार्टर मास्टर सुरेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर प्रिंस कुमार, बैंक प्रभारी अनूप लोधी, एमटीओ नासिर हसन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

