‘हर घर तिरंगा’ अभियान: शिवपुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत द्वारा देशभक्ति के उमंग के साथ निकालीं भव्य तिरंगा यात्रा।

 




तिरंगा यात्रा में विधायक देवेन्द्र जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव एवं सभी सरपंच सचिव जीआरएस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव एवं जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत ने सभी को घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश।


शिवपुरी ब्यूरो। जिले में 09 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत व्यापक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी जनपद पंचायत द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए तिरंगा रैली की अगुवाई की और देशभक्ति की मिशाल पेश की।


अभियान के अंतर्गत शिवपुरी जनपद पंचायत द्वारा विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, तिरंगा यात्रा जनपद पंचायत से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड, पोहरी रोड जिला पंचायत से एसपी ऑफिस होते हुए जनपद पंचायत पहुंची यहाँ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में विधायक देवेन्द्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत, जनपद सीईओ सोनम जैन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शैलजा लवंगीकर, जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महासचिव एन पी सिंह बॉबी राजा, जनपद स्टाफ, सभी सरपंच सचिव, जीआरएस बड़ी संख्या में शामिल हुए एवं सभी ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के जयघोष लगाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव एवं जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत ने सभी को घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश।

आज शिवपुरी जनपद पंचायत मे तिरंगा यात्रा के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव व जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत ने कहा कि 09 से 17 अगस्त के मध्य राष्ट्रीय उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया और सभी नागरिकों से अपने घर-घर तिरंगा फहराने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post