MP College Admission 2026: स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई, पढ़ें पूरी जानकारी

शिवपुरी शासकीय कॉलेज के बाहर एडमिशन नोटिस बोर्ड और प्रवेश प्रक्रिया के लिए जाते विद्यार्थी

शिवपुरी|मध्य प्रदेश के सरकारी, अनुदान प्राप्त और प्राइवेट कॉलेजों में यूजी (UG) तथा पीजी (PG) पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक (BA, BSc, BCom) और स्नातकोत्तर (MA, MSc, MCom) कक्षाओं में एडमिशन के लिए 31 जुलाई 2026 की समय-सीमा तय की गई है।
​जो छात्र-छात्राएं अब तक किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। 31 जुलाई के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और इसके बाद किसी भी स्थिति में नया एडमिशन नहीं दिया जाएगा।

प्राचार्य की अपील:
शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय (PM College of Excellence), शिवपुरी के प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी या मनचाहे कॉलेज में पहुँचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post