शिवपुरी। पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री मोहन नागर 26 जुलाई को शिवपुरी जिले के अल्प प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11:30 बजे साइंस कॉलेज शिवपुरी के सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
बैठक में श्री मोहन नागर परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। साथ ही वे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
बैठक के दौरान समाज सहभागिता, जनभागीदारी, ग्रामीण एवं शहरी विकास तथा परिषद की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के पदाधिकारी, अधिकारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
