शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम रायश्री में "#एक_पेड़_माँ_के_नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र गौतम ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा, विधायक श्री देवेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पौधारोपण कर नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी अमूल्य धरोहर है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध पर्यावरण देने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
#DrRaghvendraGautam #WorldEnvironmentDay #EkPedMaaKeNaam #PlantationDrive #EnvironmentProtection #Shivpuri #DevendraJain #JaswantJatav #NehaAmitYadav #GreenFuture #SaveEnvironment #MadhyaPradesh #TreePlantation 🌱🌿
