शिवपुरी। स्वच्छ पर्यावरण एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीराम ऑटोमोबाइल परिवार द्वारा याकुजा इलेक्ट्रिक स्कूटी का भव्य रोड शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मटका पाल के सामने, गांधी पार्क के समीप किया गया, जबकि रोड शो के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम तात्या टोपे पार्क में संपन्न हुआ।
रोड शो के दौरान याकुजा कंपनी की नवीन इलेक्ट्रिक स्कूटी को शहर के प्रमुख मार्गों से गुजारा गया। इस दौरान नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लाभों, कम लागत, कम रखरखाव एवं पर्यावरण प्रदूषण में कमी के विषय में जानकारी दी गई। रोड शो ने आमजन का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम ऑटोमोबाइल परिवार के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग आवश्यक है, साथ ही वृक्षारोपण जैसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करेंगे।
श्रीराम ऑटोमोबाइल
पता: मटका पार्क के सामने, गांधी पार्क के पास, फतेहपुर रोड, बिग सिनेमा से पहले
संपर्क: 7722850691, 9407084003



