फिजिकल मंडल शिवपुरी में आयोजित संकल्प सभा में गूंजा “विकसित भारत का अमृतकाल” का संकल्प


शिवपुरी, 16 जून।

भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी के फिजिकल मंडल द्वारा "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" के 11 वर्ष पूर्ण होने तथा "विकसित भारत के अमृतकाल" की भावना को समर्पित संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की सफल नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे 

पूर्व विधायक श्री माखनलाल राठौर 

पूर्व जिलाध्यक्ष श्री एडवोकेट राजू बाथम 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरवीर सिंह रघुवंशी 

भाजपा जिला महामंत्री श्री गगन खटीक 

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे 

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री एडवोकेट कृष्ण कुशवाह 

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता

इसके अतिरिक्त भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभा में वक्ताओं ने आगामी समय में पार्टी को और मजबूत करने, अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने और विकसित भारत के अमृतकाल को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।

 संकल्प सभा में संबोधित करते भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव 




कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता




 विकसित भारत के अमृतकाल को समर्पित भाजपा की संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब



Post a Comment

Previous Post Next Post