उत्कृष्ट कार्य करने वाली जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शिवपुरी को सर्वश्रेष्ठ शाखा अवार्ड से किया गया सम्मानित




भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 के क्षेत्रीय अधिवेशन का रविवार को जैन छात्रावास ग्वालियर में समापन हुआ। 

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर देवेन्द्र जैन खतौरा ने बताया कि भारतीय जैन मिलन की शाखा जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शिवपुरी को मानव सेवा के क्षेत्र में शिक्षा, शिविर ,नेत्र शिविर,  रक्तदान, आदि वर्ष भर किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष वीर मनोज ज्योति जैन को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं शाखा मंत्री वीर विकास खुशबू जैन को सर्वश्रेष्ठ शाखा शाखा मंत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया|


 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जैन मिलन परिवार की तरह है ।जो सकल जैन समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। समाज में संगठन का होना बहुत जरूरी है, हर क्षेत्र में जैन समाज का संगठन सेवा कार्य कर रहा है। 

अधिवेशन में समारोह गौरव भारतीय जन्मदिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विजय जी जैन ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए युवा सम्मेलन कर रहे हैं। युवा ही हमारे देश समाज का भविष्य हैं। इनकी प्रगति देश की प्रगति है। हर क्षेत्र में युवाओं के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं कैरियर गाइडेंस जल्द शुरू करेंगे। 



हर क्षेत्र की शाखाएं धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-कर कर हिस्सा लेती हैं।  अधिवेशन में शिवपुरी जिले से शिवपुरी, कोलारस , बदरवास, खनियाधाना, करेरा , नरवर, मगरौनी की शाखाओ के वीर वीरांगनाओं ने अधिवेशन में भाग लिया।


अधिवेशन को विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन सहारनपुर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र जैन व प्रवीण गंगवाल, संरक्षक बालचंद जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, शीला टोंग्या, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राजेश जैन बंटी, राजेंद्र जैन, अजय जैन, क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अनीता जैन एवं क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र जैन ने भी संबोधित किया।

अधिवेशन में शिवपुरी शाखा से शाखा अध्यक्ष वीर मनोज -  ज्योति जैन , शाखा मंत्री वीर विकास - खुशबू जैन , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर देवेन्द्र जैन खतौरा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर मुकेश जैन खरई ,  क्षेत्रीय उप मंत्री अतिवीर भानु प्रकाश जैन पीली कोठी, क्षेत्रीय चैयरमैन सतीश पंचरत्न , अतिवीर अशोक जैन मार्बल, अतिवीर नरेंद्र जैन , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर प्रेमचंद जैन प्रेम स्वीट्स, अतिवीर आनंद जैन,  अतिवीर नरेंद्र जैन भोला, क्षेत्रीय सह चैयरमैन वीरांगना वीणा जैन , वीर अल्पेश जैन, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीर राजेश सिंघल, वीर प्रमोद जैन दीपक लॉज, वीर सुरेश जैन मामा, वीरांगना रेखा पंचरत्न, वीरांगना आशा जैन आदि वीर वीरांगना शामिल हुए।



Post a Comment

Previous Post Next Post