जन अभियान परिषद के समन्वय से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

 



शिवपुरी।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड शिवपुरी अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण हेतु चलाए जा रहे अंकुर अभियान अंतर्गत जेसीआई महिला मंडल द्वारा आदर्श नगर में अष्टभुजी माता मंदिर प्रांगण में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया।



कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, ब्लॉक समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन ,संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीतू जैन एवं महिला मंडल की सदस्य सहित लगभग 40 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला समन्वयक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा उपस्थित महिला सदस्यों को अंकुर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी लोगों को वायुदूत ऐप डाउनलोड करने एवं उस पर अपना पंजीयन करने हेतु बताया गया।

 कार्यक्रम में लगभग 40 लोगों ने  एप डाउनलोड कर उस पर अपना पंजीयन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post