ओबीसी महासभा की सीमा शिवहरे बनी महिला प्रदेश अध्यक्ष



शिवपुरी- शहर की समाजसेवी और कल्चुरी महिला मण्डल की पदाधिकारी श्रीमती सीमा शिवहरे को एक बार फिर उनके उत्कृष्ट कार्यों के चलते अब ओबीसी महासभा ने संगठन का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दौरान सीमा शिवहरे को इस नवीन नियुक्त पर ओबीसी वर्ग के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा बधाई शुभकामनाऐं दी गई है वहीं स्वयं महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष बनने पर श्रीमती सीमा शिवहरे ने ओबीसी महासभा के प्रति आभार व्यक्त किया है कि दी गई जिम्मेदारी का वह पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगी।
इस दौरान प्रेस को जारी विज्ञप्ति में ओबीसी महासभा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि ओबीसी महासभा(रजि)के संस्थापक अध्यक्ष ओबीसी विजय कुमार की सहमति से महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज राठौर (कोटा राजस्थान) द्वारा शिवपुरी जिले की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती सीमा शिवहरे को ओबीसी महासभा महिला प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश नियुक्त किया गया। जिससे मध्यप्रदेश में ओबीसी महासभा महिला मोर्चा को मजबूती के साथ प्रदेश, जिला स्तरीय संगठन विस्तार किया जाएगा और भविष्य में महिलाओ के साथ मिलकर ओबीसी अधिकारो के लिये आंदोलन को तेजगति प्रदान की जाएगी। श्रीमती सीमा शिवहरे की नियुक्ति पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के एड धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, पुष्पराज पटेल, महेंद्र सिंह लोधी, अरविंद दांगी, डॉ सुरज खोदरे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश धाकड़, युवा प्रदेश अध्यक्ष अमन श्रीवास, दिनेश कुमार, रामस्वरूप बघेल, होतम बघेल, गिर्राज धाकड़, हेमन्त यादव आदि ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post