एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष बने लालू शर्मा




शिवपुरी ब्यूरो। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने शिवपुरी जिले के जिलाध्यक्ष के पद  पर केबी शर्मा लालू को नियुक्त किया हैं। श्री शर्मा ने इस नियुक्त पर प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझ पर जो विश्वास जताया हैं मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। 

साथ ही संगठन के गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। इतना ही नहीं पत्रकारों के हितों के कार्य करते हुए संगठन की जिला इकाई का विस्तार करूंगा। श्री शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर शहर के पत्रकारों सहित जनप्रतिनिधियों व उनके साथियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की हैं। 

बधाई देने वालों में आलोक एम इंदौरिया, अनुपम शुक्ला, प्रमोद भार्गव, संजय बेचैन, वीरेन्द्र भुल्ले, अशोक कोचेटा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, गुरूशरण शर्मा, उमेश भारद्वाज, सेमुअलदास, दशरथ परिहार, संजीव बांझल, विपिन शुक्ला, अशोक अग्रवाल, परवेज खांन, बृजेश सिंह तोमर, रामकुमार शिवहरे, सत्यम पाठक, राजकुमार शर्मा, किरण शर्मा बदरवास, मनीष भारद्वाज, अभय कोचेटा, मुकेश चौधरी, विक्रम सिंह रावत, देबू समाधिया, नेपाल सिंह, विजय शर्मा, सुनील व्यास, विनय धौलपुरिया, इस्लाम शाह, आशुतोष शर्मा, राजू यादव, प्रमोद कुमार जैन, रोहित मिश्रा, मोन्टू तोमर, वीरेन्द्र चौधरी, धु्रव शर्मा, वीरेन्द्र राठौर, मणिकांत शर्मा, मनोज भार्गव, सागर सोनी, बंटी ओझा, अशोक शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, रोहित बंसल अन्नू श्रीधर, विकास दण्डौतिया एवं अनेकों लोग ने बधाई प्रेषित की हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post