*प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिवपुरी आ रहे हैं नंदकुमार सिंह चौहान, कल बदरवास में लेंगे बैठक*
शिवपुरी।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नंदकुमार सिंह चौहान शिवपुरी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कल 2 दिसंबर को बदरवास में कोलारस उपचुनाव को लेकर एक बैठक लेने वाले हैं। इस बैठक में भाग लेने के बहाने वह कल पहली बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद जिले के दौरे पर आएंगे। शनिवार को होने वाली भाजपा बैठक में कोलारस उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनेगी। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा 6 दिसंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान के बदरवास में होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान 2 दिसंबर को बदरवास के साक्षी गार्डन में सुबह 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगे। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, निगम मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिला अध्यक्ष एवं कोलारस, बदरवास,रन्नौद तीनों मंडलो, मोर्चा,प्रकोष्ट की कार्यकारिणी व बदरवास के 105 मतदान केंद्रों के प्रभारी, संयोजक अपेक्षित रहेंगे।