भाजयुमो मंडल दिनारा ने आतंकवाद का पुतला दहन किया



दिनारा: भाजयुमो मंडल दिनारा ने अशोक होटल(दिनारा) पर जम्मू कश्मीर मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौहर भट्ट की आतंकवादियों  ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके विरोध मे आज भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया एवं आतंकवाद  के विरोध मे नारे लगाए तथा मोमबत्ती जलाकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की



सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कडी निंदा की एवं आतंकवाद को बढावा देने वालों पर कडी कार्यवाही करने की मांग की जिससे आतंकवाद को रोका जा सके  ...!!

विरोध प्रदर्शन मे अशोकनगर महिला मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिती सदस्य आदरणीय सपना दुबे जी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव जी,भाजयुमो कार्यकर्ता रवि परिहार जी,नीरू पचौरी,अमित नगरिया,विपिन गुप्ता,पंकज पौराणिक,आनन्द लोधी(छितिपुर),अजय राजपूत,संजय भार्गव,संतोष वर्मा जी सहित भारी संख्या मे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया ।।

पुष्पेन्द्र आतंकवाद को बढावा देने वालों पर होनी चाहिए कडी कार्यवाही


Post a Comment

Previous Post Next Post