रिलायंस ने लॉन्च किया Jio 4G सबसे सस्ता फोन, वॉइस कमांड पर काम करेगा..


शुक्रवार को कंपनी की 40वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) मुंबई में शुरू हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें भारत के पहले सबसे सस्ते 4G फीचर फोन का एलान किया जा सकता है।


 इसकी कीमत 1000 रुपए से 1500 रुपए के बीच हो सकती है। 

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन की कीमत सिर्फ 500 रुपए होगी। मीटिंग में नए टैरिफ प्लान भी लॉन्च किए जा सकते हैं।मीटिंग में मुकेश अंबानी ने ये कहा...
 40th एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) की मीटिंग में सभी का स्वागत है। मैं अापकी अनुमति से उनके बारे में बता रहा हूं। प्रिय शेयरहाेल्डर्स इस वर्ष हम IPO के आने के बाद अपनी 40वीं सालगिरह मना रहे हैं।
- इन चार दशकों में हम दुनिया की सबसे बड़ी और प्रशंसनीय कंपनी बन गए है। स्केल, साइज और सर्विस के मामले में हम सबसे आगे हैं। एक टेक्सटाइल कंपनी से शुरू करके इतने बड़े मुकाम पर पहुंचे।
- स्केल, साइज और सर्विस के मामले में हम सबसे आगे हैं। एक टेक्सटाइल कंपनी से शुरू करके इतने बड़े ग्रुप के रूप में हम आपके सामने हैं।
- इन 40 सालों में हमारी इनकम, प्रॉफिट और मार्केट कैपिटलाइजेशन सभी कुछ हजारों गुना बढ़ा है। 1977 में जिस शेयरहोल्डर ने रिलायंस में 1000 रुपए का निवेश किया आज उसकी पूंजी 16 लाख 50 हजार हो गई है।
- हमने Jio में 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है और केवल 10 महीनों के समय में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। टीम Jio ने दुनिया को हैरान करके रखा है।
- सबसे तेज कस्टमर जुटाए और हमारे 100 मिलियन कस्टमर के टॉरगेट को मात्र 170 दिनो में पूरा कर लिया है।
- हमने हर सेकंड में 7 नए कस्टमर जोड़े हैं जो फेसबुक, WhatsApp और Linkdn जैसे सभी प्लेटफॉर्म से कहीं ज्यादा हैं।
- मुझे एक बार फिर इस AGM की शुरुआत रिलायंस जियो से करने दें। एक साल का सफर शानदार रहा है। टीम ने 170 दिन में 10 करोड़ कस्टमर्स के टारगेट को पूरा किया।
- जियो ने 10 महीने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मैं अपने हर एक कस्टमर को दिल से धन्यवाद देता हं। थैंक्यू इंडिया।
- Jio की लांचिंग से पहले कई तरह की शंकाएं थी। आज जियो 250 करोड़ मिनट के वॉयस और वीडियो कॉल्स हर दिन कर रहे हैं।
- मैं अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने की प्रशंसा करता हूं और जियो इसे पूरा करने में आगे बढ़ रहा है।
- मैं अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने की प्रशंसा करता हूं और जियो इसे पूरा करने में आगे बढ़ रहा है।
- पिछले 6 महीने में हर दिन 20 करोड़ GB डेटा खपत बढ़कर 120 करोड GB डेटा हो गई है। दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल वीडियो नेटवर्क बनगया है जहां 125 करोड़ GB डेटा खपत हो रही है।
- इसी के चलते इंडिया दुनिया में मोबाइल डाटा खपत में नंबर 1 बन गया है। आज जियो के 10 करोड़ पेड कस्टमर है और हमें उन्हें सेवाएं देते हुए गर्व महसूस हो रहा है।
- इंडिया में 78 करोड़ मोबाइल फोन है और इनमें से 50 करोड़ फोन फीचर फोन है। ऐसे फोन वाले लोग स्मार्टफोन की सेवाओं का यूज नहीं कर पाते हैं। ये दुख की बात है और डाटा हर मोबाइल के लिए ऑक्सीजन की तरह है। Jio आज इस कमी को दूर करने जा रहा है।
- इंडिया में 78 करोड़ मोबाइल फोन है और इनमें से 50 करोड़ फोन फीचर फोन है। ऐसे फोन वाले लोग स्मार्टफोन की सेवाओं का यूज नहीं कर पाते हैं। ये दुख की बात है और डाटा हर मोबाइल के लिए ऑक्सीजन की तरह है। Jio आज इस कमी को दूर करने जा रहा है।
- भारत में 78 करोड़ मोबाइल फोन हैं। इनमें से 50 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स हैं। वे डेटा चार्ज और स्मार्टफोन की कॉस्ट नहीं उठा सकते। डेटा डिजिटल लाइफ की ऑक्सीजन है। लेकिन इससे किसी को तकलीफ नहीं होना चाहिए।
- जियो इस तकलीफ को खत्म करना चाहता है। हम इसे तीन तरह से हासिल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी, डेटा अफोर्डेबिलिटी और फोन अफोर्डेबिलिटी।'
- जियो ने कनेक्टिविटी दी है। पांच महीने में TRAI के स्पीड टेस्ट पोर्टल ने हमें कवरेज, यूसेज और डेटा कनेक्टिविटी में 4G नेटवर्क लीडर बताया है। हमारा नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। जियो अगले 12 महीने में 99% आबादी तक पहुंच जाएगा।
- कॉम्पीटिटर्स को 25 साल लगे 2G नेटवर्क डेवलप करने में। जियो ने 3 साल में देश का सबसे बड़ा 4G नेटवर्क खड़ा कर दिया। अगले एक साल में 10 हजार जियो ऑफिसेस हम देशभर में बना देंगे।'
- मैं ईशा, आकाश और किरण को मंच पर बुलाना चाहूंगा। वे आएं JioPhone के फीचर्स के बारे में बताएं। ये दुनिया का सबसे इंटेलीजेंट और सबसे सस्ता 4G फोन है भाषा अनेक, भारत एक की कंसेप्ट पर इसमें देशभर की 22 भाषाएं सपोर्ट करेगी।
- जियो ने कनेक्टिविटी दी है। पांच महीने में TRAI के स्पीड टेस्ट पोर्टल ने हमें कवरेज, यूसेज और डेटा कनेक्टिविटी में 4G नेटवर्क लीडर बताया है। हमारा नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। जियो अगले 12 महीने में 99% आबादी तक पहुंच जाएगा। कॉम्पीटिटर्स को 25 साल लगे 2G नेटवर्क डेवलप करने में। जियो ने 3 साल में देश का सबसे बड़ा 4G नेटवर्क खड़ा कर दिया। अगले एक साल में 10 हजार जियो ऑफिसेस हम देशभर में बना देंगे।
- फीचर फोन यूजर के सामने कॉल, डाटा, रोमिंग, SMS और ऐप यूज को लेकर कई तरह के चैलेंज है। हमारे देश में एंट्री लेवल स्मार्टफोन तीन से साढ़े चार हजार रुपए से शुरू होता है। इसी कारण ये सभी लोगों की पहुंच में नहीं होता है।
- इसी चैलेंज को लेकर हमारे जियो के इंजीनियर्स ने बनाई है एक रिवॉल्यूशनरी डिवाइस बनाई है। जो मेड बाय, मेड फॉर, मेड इन इंडिया है।
फोन के बारे में हो रही ये बातें
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस जियो ने दो करोड़ 4G फीचर फोन का ऑर्डर दिया है।
- इस फोन की पहली डिलिवरी इसी महीने में मिलने की उम्मीद है।
- कंपनी इस फोन पर करीब 975 रुपए तक की सब्सिडी दे सकती है।
- कंपनी इस फोन को उन यूजर्स तक पहुंचाना चाहती है जो 2G हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
15 अगस्त से शुरूहो सकती है सेल
- आज एनुअल जनरल मीटिंग में देश के इस सबसे फोन को लॉन्च किया जा सकता है।
- वहीं, 15 अगस्त से इस फोन की सेल शुरू हो सकती है।
- फोन को ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे सेल किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं है।
- हो सकता है कि कंपनी फोन की सेलिंग के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करवाए।
ऐसे हो सकते हैं इसके फीचर्स
- खबरों के मुताबिक फोन में 2.4 इंच की स्क्रीन होगी।

- इसमें 512MB रैम और 4GB इंटरनल मेमोरी भी हो सकती है।
- यूजर्स माइक्रो SD कार्ड की मदद से फोन की मेमोरी को बढ़ा भी सकेंगे।
- फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा VGA हो सकता है।
- ये ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC और GPS को सपोर्ट करेगा।
- फोन मायजियो, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक को भी सपोर्ट कर सकता है।



from- www.bhaskar.com

Post a Comment

Previous Post Next Post