शनिचरी अमावस्या के दिन भगवान शनिदेव की प्रतिमा प्रकट हुई


शिवपुरी -शनिचरी अमावस्या  के दिन भगवान शनिदेव की प्रतिमा प्रकट हुई है। इस प्रतिमा को देखने के लिए हजारो की संख्या में देखने के लिए दर्शनार्थी पहुंचे । जानकारी के अनुसार जिले के खनियाधानां नगर से मात्र 3 किमी की दूरी पर पनिहार गांव में एक वर्षो पुराना बरगद का पेड़ अपने आप स्वत: ही फट गया। और 2 टूकडो में बट गया। बताया गया है कि आज न तो इस क्षेत्र में आंधी आई है और न ही तूफान।

बताया जा रहा है कि इस पेड के फटने और टूटने के कारण मार्ग रूक गया तो स्थानीय निवासी शिवराज यादव शिक्षक,बुदेंला यादव और रमेश प्रजापति ने इसकी काट-झाट शुरू कर दी। तभी एक रमेश प्रजापति को ऐसा लगा कि मेरी कुल्हाडी किसी पत्थर जैसी किसी चीज से  टकराई है।
भगवान शनिदेव की प्रतिमा प्रकट होने के कारण वहां काफी संख्या में भक्तो की भीड जमा हो गई।  और भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना जारी है। अभी यह स्पष्ट नही हो सका है कि यह प्रतिमा किस धातु की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post