दूल्हे ने जयमाला से पहले किया हंगामा ,मांगने लगा स्कॉर्पियो, दुल्हन ने शादी से किया मना तो रोने लगा


बिहार के शेखपुरा में दूल्हा ने अपनी शादी में जमकर शराब पीकर हंगामा किया। जयमाला के दौरान स्कॉर्पियो की मांग करने लगा। इस बात से नाराज़ दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। शादी से इंकार पर भड़का दूल्हा मारपीट पर उतर आया। खाने की थाली फेंक दी। जमकर हुई मारपीट...
बरातियों और लड़की पक्ष में मारपीट हो गई। नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और अन्य बारातियों को पकड़कर बंधक बना लिया। जब दूल्हे का नशा उतरा तो सभी मौजूद लोगों से रो रोकर माफी मांगने लगा और शादी करने की बात करने लगा, लेकिन दुल्हन के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।
बैंक पीओ दूल्हे को दुल्हन ने नकारा
- दरअसल सिंदरी झारखंड के रहने वाला बालेश्वर प्रसाद का पुत्र राजा रणधीर कुमार पश्चिम बंगाल के आंध्र बैंक में पीओ हैं उसकी शादी शेखपुरा के कटारी गांव के अनिल कुमार की बेटी से तय हुई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनकी डिमांड भी पूरी कर दी थी। शुक्रवार को बारात पहुंचे लोगों का स्वागत किया गया। जयमाला के लिए दुल्हन मंडप में पहुंची तो दूल्हा और उसके दोस्त पूरी तरह नशे में धुत थे|

जबरन शादी का मामला : दूल्हे का यू टर्न, कहा- सम्मान से घर लाएंगे दुल्हनदुल्हन बोली-शादी करती तो जिंदगी खराब हो जाती

दुल्हन ने बताया कि वे बीटेक फाइनल की छात्रा हूं और शिक्षित परिवार से हूं और हमें समझ है कि कैसा दूल्हा चाहिए। जो शादी के दिन भी दारू पीकर आ सकता है वह तो हमेशा नशे में ही धुत रहता होगा। ऐसे शख्स से शादी हो जाती तो हमारा जीवन बर्बाद हो जाता। हमें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। माता-पिता को भी बेटी के फैसले पर गर्व है।

Post a Comment

Previous Post Next Post