शिवपुरी -पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत समय दायनी कार्यकर्ताओं के रूप में भाजपा कार्यकता ग्राम केंद्रों पर प्रवास कर आमजन से संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने सोमवार को कोलारस विधानसभा के ग्राम राजापुर, सीतानगर, अकौदा, खरैह, मुढरी, भड़ौता, चंदौरिया, कोलारस के नगर केंद्रों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों से संपर्क किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय क्षेत्र वासियों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ जिन हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं का लाभ लिया है, उनसे चर्चा की। इन विकास कार्यों से प्रभावित होकर स्थानीय ग्रामवासियों ने भाजपा की ओर कदम बढ़ाते हुए भाजपा के साथ जुड़े। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता पं. दीनदयाल के अंत्योदय का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिले यह भी निर्देश दिए। संपर्क में उपस्थित जिला मंत्री लक्ष्मी जाटव, मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी, विपिन खेमरिया, रामपाल लोधी, अरविन्द रघुवंशी, धनपाल यादव, लालसिंह लोधी, पप्पू लोधी, भानू लोधी, गोलू रघुवंशी, सेंकी जैन, रमेश, गिर्राज, उदयभान, लोकपाल लोधी, बंटी गोस्वामी, कैलाश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 23 मई को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी कोलारस विधानसभा के खरई, अटामानपुर, सेसई सड़क, पड़ोदा, कार्या आदि ग्रामों में पहुंचकर संपर्क कर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
Tags:
शिवपुरी