शिवपुरी के मंयक ने केट एक्जाम में पाया देश में दूसरा स्थान

शिवपुरी। विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले मंयक उपाध्याय का आईआईएम में चयन हो गया है। मंयक ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतोयगिता केट में 99.13 प्रतिशत अंक हासिल कर एक कीर्तिमान स्थापित कर शिवपुरी का मान बढाया है। शहर के विवेकानंद कॉलोनी में निवास करने वाले भरत उपाध्याय के पुत्र मंयक उपाध्याय शहर के मेधावी छात्रो में रहे है। मंयक ने इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतोयगिता केट में परिक्षाए दे थी।


इस परिक्षा में मंयक ने 99.13 प्रतिशत हाासिल कर पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस रैंक से उर्तीण होने पर मयक का चयन आईआई एम बैंगलोर के कॉलेज में हुआ है। इस सफलता पर मंयक के दादा बृजमोहन उपाध्याय सुभाष पुरा वाले फूले नही समा रहे। इस सफलता पर मंयक के परिजन जीपी शर्मा,नन्द किशोर त्रिवेदी,भगवान स्वरूप,अशोक शर्मा और चाचा पवन उपाध्याय सहित इष्ट मित्रो ने मंयक के सुखद भविष्य की कामना की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post