सिंधिया के प्रति जन भावनाओं को देखकर भाजपा में बेचैनी बड़ी- केशव सिंह तोमर


सिंधिया के प्रति जन भावनाओं को देखकर भाजपा में बेचैनी बड़ी- केशव सिंह तोमर

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति जनभावनाओं को देखकर भारतीय जनता पार्टी में खलबली मची हुई है भाजपा के नेता समझ चुके हैं कि सांसद सिंधिया के संसदीय क्षेत्र की दोनों सीटें मुंगावली एवं कोलारस में कांग्रेस जीत रही हैं जिसे देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक गली गली में घूम रहे हैं उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जिन्होंने 4 साल से कोलारस क्षेत्र की कभी सुध नहीं ली वो भी 7 दिन  में दो- दो बार कोलारस के दौरे कर रहे हैं तथा बदरवास की गलियों में घूम रहे हैं गांव- गांव जा रहे हैं जबकी इस उपचुनाव में भाजपा की हार को भांपते हुए। कई मंत्री भी गांव-गांव भटक रहे हैं यदि शिवराज सिंह जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जनमानस के कार्यों का निर्वाह जिम्मेदारी पूर्वक किया होता तो आज भाजपा का कोलारस में यह हाल नहीं होता वही क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया निरंतर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं और लोगों से रूबरू मिलते रहते हैं जिसका असर जन मानस में देखकर भाजपा बौखला गई है और उनके मंत्री एवं सांसद उल्टी-सीधी बयानबाजी कर रहे हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर ने कोलारस क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कही।

भितरवार विधायक लाखन सिंह ने बताया कि किसानों की जो दुर्दशा भाजपा शासन काल में हुई है वह किसी से भी छुपी हुई नहीं है किसान परेशान हो रहे हैं ना तो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है ना ही उनकी फसलों का उचित दाम उन्हें मिल पा रहा है मध्यप्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है तथा सरकार द्वारा भी बर्बरता पूर्वक उन पर गोलियां चलबाई गई तथा अर्द्ध नग्न कर उन्हें हवालात में बंद किया गया यह सब चीजें भाजपा के किसानों के प्रति प्रेम को उजागर करती हैं

पूर्व विधायक उज्जैन राजेन्द्र भारती ने कहा की यह सरकार दलित विरोधी है तथा इनके शासनकाल में दलितों की स्थिति और भी ज्यादा बद्तर हुई है कोलारस क्षेत्र में ग्रामीण भ्रमण के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक लाखन सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक डॉ के एल राय,वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत सिंह चौहान,कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, बलवीर निबोरिया,दौलत सिंह धाकड़,देवेंद्र जैन,शिव सिंह धाकड़, प्रमोद शर्मा, संतोष यादव, अमर सिंह पाल, हरी शंकर चौबे,राजेंद्र धाकड़,अशोक जैन, सुरेंद्र जाटव, राजेंद्र सिंह रावत, सूरत सिंह रावत आदि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डहरवारा, अटारा, बल्हेरा, मितोजी, गोहरी, तोर, कूंड़ा, कूदोनिया माफी, सिन्नोदा, बरखेड़ा, कुम्हरौआ, पिपलोदा, बांगरोद, भटौआ, चंदेनी, सरजापुर, मोहरा, तिघइया आदि ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post